- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- फिरोजाबाद
- Firozabad: पुलिस मुठभेड़ में वृद्ध की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
Firozabad: पुलिस मुठभेड़ में वृद्ध की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
On
फिरोजाबाद । सिरसागंज थाना पुलिस ने बुधवार सुबह वृद्ध की हत्या में वांछित मुख्य अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एएसपी ने बताया कि रामसेवक यादव की हत्या का मुकदमा उसके भतीजे अमित प्रताप निवासी जायमई ने थाना सिरसागंज में दर्ज कराया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके ताऊ की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस टीम अन्य हत्यारोपितों की तलाश कर रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
14 Sep 2026 21:26:05
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
