Firozabad News : प्रेमिका के घर में युवक की पिटाई, युवती ने बताया अपनी जान का खतरा

Firozabad News : प्रेमिका के घर गए प्रेमी की उसके परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक का मेडिकल उपचार कराया है । वहीं लड़की ने अपने परिजनों पर खुद को जान से मारने का आरोप लगाया है और अपने प्रेमी से शादी करने की बात कही है।

युवक के परिजन पहुंचे थाने

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में एक युवक रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने गया। युवक की आहट से परिवार के अन्य लोग जाग गए। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। युवक गंभीर हालत में घर पहुंचा। परिजन उसको लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।

यह भी पढ़े - Firozabad Crime News : शादी से इनकार पर डेढ़ साल के मासूम की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी

पूरे घटनाक्रम के बाद लड़की ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपने परिजनों पर जान का खतरा बताया है। वहीं लड़की का कहना है कि मैंने फोन करके अपने प्रेमी को बुलाया था और उससे शादी करने बात भी कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.