Firozabad News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, एक घायल

फिरोजाबाद:  जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के आगरा फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर मोहम्मदाबाद के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जीशान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक राजा गंभीर रूप  से घायल हो गया। 

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात लगभग 8:30 बजे जीशान पुत्र मजीद खान निवासी बरी का नगला थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद उम्र 21 वर्ष दूसरा उसका साथी राजा पुत्र रईस अहमद निवासी फिरोजाबाद उम्र 25 वर्ष बाइक नंबर यू पी 83 बी 8320 आगरा से फिरोजाबाद जा रहे थे। इस दौरान मोहम्मदाबाद कट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे जीशान की मौके पर ही मौत हो गई और राजा के चोट आई है। मृतक का शव एनएच की एंबुलेंस से मोर्चरी जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं घायल राजा को 108 की मदद से सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़े - आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा 7 जून को

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.