Firozabad Crime: मां की हत्या कर बहन के घर छुपने पहुंचा हत्यारा बेटा, बहन ने पुलिस को बुला कराया गिरफ्तार

फिरोजाबाद: जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में शनिवार दिन रात सुशीला देवी की हत्या के मामले में वांछित हत्यारा बेटा राकेश अपनी बहन के आगरा स्थित आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

मां के सिर में सरिया से हमले करने के बाद नशे का आदी राकेश आगरा में रह रही अपनी बहन के घर पहुंच गया और घर पर हुए घटना क्रम को बहन से साझा करते हुए बताया कि मैंने मां के सिर में सरिया मार दी है और वो मर गई है , मुझे छुपा लो ,यहां छुपने आया हूं। राकेश की बहन ने मां की हत्या की खबर सुनकर यह सूचना अपनी दूसरी बहन को दी, बड़ी बहन ने छोटी बहन को राकेश को वहीं रोक कर रखने को कहा और पुलिस को फोन कर हत्यारे भाई को दूसरी बहन के घर छुपे होने की सूचना दे दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी राकेश को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। टूंडला के क्षेत्राधिकार अनिवेष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.