Fatehpur Accident: ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार, हादसे में पांच छात्राएं घायल

फतेहपुर में सड़क हादसे में पांच छात्राएं घायल।

फतेहपुर में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में पांच छात्राएं घायल हो गई। वहीं, रिक्शा चालक को भी गंभीर चोटें आई।

फतेहपुर: छात्राओं को बैठाकर जा रहे ई-रिक्शा को तेज रफ्तार एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा में सवार पांच छात्राएं एवं चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। आनन फानन घायल छात्राओं को निकाला गया। तत्काल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के पास नेशनल हाईवे पर पांच छात्राओं को बिठाकर औंग से चौडगरा की ओर जा रहे ई रिक्शा को पीछे से आ रहे ट्रक जो कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था, ने जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - काशी में सजेगा लेखकों–कवियों का महाकुंभ, फेस्ट–काशी साहित्य–कला उत्सव की तैयारियां तेज

टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा पर आरए मेमोरियल स्कूल औंग की कक्षा 9 की छात्रा स्नेहा उम्र 14 वर्ष पुत्री चंद्र प्रकाश सिंह निवासी रावतपुर थाना औंग, प्रियंका कथावस उम्र 15 वर्ष कक्षा 9 पुत्री विपिन कुमार चौडगरा थाना कल्याणपुर एवं उसके साथ तीन छात्राएं घर जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गईं।

वहीं ई-रिक्शा चालक हाशिम खान उम्र 30 वर्ष निवासी गोधरौली थाना औंग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण दौड़कर ई रिक्शा के पास घायल अवस्था में पड़ी छात्राओं एवं चालक को उठाकर, चालक को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज भेजा। वहीं स्नेहा एवं प्रियंका को औंग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिलने पर स्कूल के प्रबंधक जय करण सिंह पटेल घटना स्थल पर पहुंचकर छात्राओं के इलाज के लिए डॉक्टर से बातचीत किया। सूचना पर थाना अध्यक्ष विद्या देवी यादव भी घटना स्थल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि घायल छात्राओं के परिजनों को मोबाइल द्वारा सूचित कर दिया गया है। तीन छात्राओं को मामूली छोटे आई थी जो दूसरी गाड़ी से अपने-अपने घरों को चली गई है। दो छात्राओं को ज्यादा चोट है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.