Farrukhabad News: हार्डवेयर व्यापारी की पत्नी की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम हाउस में किया हंगामा, लगाया हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर हंगामा किया। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सनी कन्नौजिया जांच पड़ताल में जुट गए।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी आशीष यादव की पत्नी पूजा यादव (26) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टा में शुक्रवार को लटका मिला था। 

आनन-फानन में आसपास की महिलाओं ने महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। तब तक पूजा यादव की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल व सिविल लाइन चौकी इंचार्ज समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

मृतका का आशीष यादव के साथ करीब 3 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और उसके एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं मृतका का पति आशीष यादव घटना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा था। जबकि घर से कुछ ही दूरी पर उसकी मोहल्ला भूसा मंडी में हार्डवेयर की दुकान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई मनीष यादव निवासी कुंडपुरा थाना कमालगंज तथा दर्जनों गांव वालों ने पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई।

नायब तहसीलदार ने पीड़ित पक्ष को रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा दिया। थाने में तहरीर देने के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.