Etawah Road Accident: वाहन की टक्कर से कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

इटावा: सैफई थानाक्षेत्र में शनिवार रात वाहन की टक्कर लगने से कार पेड़ से टकारा गई। हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक अजरुद्दीन खां 26 पुत्र बाहुद्दीन खान निवासी लरखौर थाना सैफई अपनी पत्नी नूर हाशमी बेगम 22 के साथ शनिवार रात 10 बजे अपने जीजा मुनीश खान 24, समसुद्दीन खान निवासी दिवन्नपुर सधिनी थाना किशनी मैनपुरी व बहन यासमीन बेगम 23, भांजी इनायत बानो 4, भांजा आहिल खां 2 को कार से गांव लरखौर से सैफई चौराहे पर छोड़ने के लिए जा रहा था। 

इस दौरान सैफई जसवंतनगर रोड पर गांव पठा पुलिया के पास तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। 

जिसमें महिला नूरहाश्मी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने सभी घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

मृतका की तीन महा पहले हुई थी शादी

नूरहाश्मी बेगम की शादी अजरूद्दीन के साथ तीन माह पहले हुई थी। जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.