बागपत: शादी में डांस को लेकर विवाद, बीएसएफ जवान ने चलाई गोली, एक की मौत

बागपत। बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव में संगीत पर नृत्य करने को लेकर हुए विवाद में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान ने कथित तौर पर गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नरेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार शाम एक बयान में कहा कि 23/24 नवंबर की दरमियानी रात लगभग दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक परिवार के सदस्यों के बीच गोलीबारी हुई है। 

उन्होंने बताया कि वहां पहुंचने पर पता चला कि हाल ही में शामली जिले में एक बारात गई थी, और शनिवार को संगीत पर नृत्य को लेकर हाथापाई और मारपीट हुई थी तथा दोनों पक्षों को शांत कराकर घर भेज दिया गया, जिसके बाद जब वे अपने गांव (बागपत) वापस आए तो दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट हुई। सिंह ने बताया कि इसी दौरान विशाल शर्मा नामक बीएसएफ जवान ने पिस्तौल से धर्मेश्वर (40) पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़े - बलिया: घर में पटाखा फेंकने से मना किया तो महिला से मारपीट, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने बताया कि दो लोगों विशाल शर्मा और विवेक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.