Chitrakoot Fire: चलती कार बनी आग का गोला… चालक का झुलसा हाथ, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

चित्रकूट में चलती कार में आग लग गई।

चित्रकूट में चलती कार में आग लग गई। आग लगने से चालक का हाथ झुलस गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका लगाई जा रही है।

चित्रकूट: चलती कार में आग लगने से चालक झुलस गया। वाहन में बैठे सहयात्री के साथ किसी तरह उसने बाहर निकलकर जान बचाई। दमकल की गाड़ी ने आग पर जब तक काबू पाया, पूरी कार बुरी तरह से जल चुकी थी। चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

कर्वी के शंकरगंज निवासी शिवम चतुर्वेदी (28) पुत्र शिवशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार की रात अपनी मारुति सियाज से इलाज कराने प्रयागराज जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक दिनेश भाई शुक्ला भी था। शिवम ने बताया कि रात लगभग तीन बजे रैपुरा थानांतर्गत बांधी गांव के पास अचानक उसकी कार से धुआं उठने लगा।

जब तक वे लोग कुछ समझते आग की लपटें उठने लगीं। इस पर किसी तरह कार रोककर वे लोग इससे बाहर निकले। पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। दमकल पहुंची और जब तक आग पर काबू पाया जाता, यह बुरी तरह से जल चुकी थी। शिवम का हाथ भी झुलस गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.