भदोही: शराब के ठेके के पास मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार सुबह शराब के ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के चौरी थाना क्षेत्र के जोगीपुर स्थित शराब के ठेके के पास आज सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। शराब के ठेके के पास शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

भीड़ में से किसी व्यक्ति ने मृतक की पहचान मुन्ना धीवर (54) के रूप में की। जो कन्तापुर, थाना चौरी, जनपद भदोही का निवासी है। मौत की सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को जोगीपुर ठेके के पास रविवार की देर शाम शराब के नशे में इधर-उधर घूमते हुए देखा गया था। 

नशे में ही वह सड़क की पटरी के किनारे जमा बारिश के पानी में फिसल कर गिर गया होगा। उसका सिर गड्ढे के पानी में तथा पूरा धड़ बाहर था। आशंका जताई गई सिर पानी में डूबने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी।

चौरी थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि उक्त व्यक्ति रात में शराब पीकर इधर-उधर भटक रहा था। सड़क के गड्ढे में गिरने तथा पानी में दम घुटने से मौत की आशंका जतायी जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.