बस्ती: महिला सशक्तिकरण शिक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है मोदी सरकार

बस्ती: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ रोली सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को नारी शक्ति वन्दन अभियान के तहत महिलाओ ने पदयात्रा निकाला। यह यात्रा कम्पनी बाग से गांधीनगर चौक तक गई, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष  विवेकानन्द मिश्र द्वारा समापन किया गया।यात्रा के दौरान विकास पत्रक वितरित करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि 10 फरवरी से लगातार यह अभियान चल रहा है बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के बारासात में महारैली कर समापन करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा प्रधानमंत्री लाइव कार्यक्रम सभी मण्डलों में होनी है जिसमे तय हुए सभी स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। बस्ती में महिला मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। जिसका आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने कहा हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हम महिलाओ को लेकर बेहद गम्भीर है। महिला सशक्तिकरण अभियान को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर रामचरन चौधरी, महिला मोर्चा की जिला महामन्त्री शालिनी मिश्रा, शैल त्रिपाठी, लक्ष्मी अरोड़ा, मृदुल शुक्ला, नीलम गौड़, ममता सिंह, सुभावती देवी, काजल वर्मा, कौशल्या, रोशनी सिंह,  निशा यादव, नेहा देवी, बबली श्रीवास्तव, ललिता कुमारी, नंदिनी यादव, रीना पाण्डेय, शालिनी कुमारी, मानसी देवी, शैलजा कुमारी व कंचन देवी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.