बस्ती: टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी से मृत्यु को करना होगा शून्य - डा वी के सोनकर

बस्ती - पहले टीबी बीमारी बहुत भयावह थी टीबी होने पर मरीज को परिवार से अलग कर दिया जाता था परन्तु अब ऐसा नही है टीबी की बीमारी पूर्णतया ठीक हो रही है और वर्तमान में स्थिति बहुत ठीक है और एडॉप्शन से मरीज को बहुत लाभ हुआ है मरीज को इलाज पूर्ण करने तक प्रतिमाह 500 रुपये न्यूट्रीशियन हेतु डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है।

उक्त विचार कल विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एएनएम सेंटर के सभागार में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा आर एस दूबे ने ब्यक्त किया। वही उन्होंने टीबी मरीजों को गोंद लेने वाले संस्थाओं एवं व्यक्तियों की प्रसंशा की।मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि बाल और नाखून को छोड़कर शरीर के किसी भी भाग में टीबी हो सकती है।

प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय बस्ती डा वी के सोनकर ने कहा कि भारत को टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी से मृत्यु को शून्य करना होगा। मरीज का नियमित इलाज करते हुए संपर्क में रहने वालों का तीव्र टीबी परीक्षण करते हुए उन्हें टीपीटी दिया जाय।

सीएमएस टीबी डा राम प्रकाश ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत को टारगेट करते हुए उस गांव के लोगों का ज्यादा से ज्यादा जांच कराया जाय। इसके लिए कोशिश किया जाए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान चलाते हुए प्रत्येक वर्ष  30 संभावित  टीबी मरीजों की  जांच प्रति हजार की जनसंख्या पर  टीबी की जांच कराई जाए। 

डा ए के त्रिगुण ने कहा कि हम इस संकल्प "हां हम टीबी रोग को खत्म कर सकते हैं"  को तभी पूरा कर सकते हैं जब समाज के सभी लोग जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी समझें कि हम भारत को टीबी मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में क्षय रोग के लक्षण पाए जाते है और कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना देते हुए संभावित क्षय रोगी को जांच हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचता है और क्षय रोग की पुष्टि होने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को रुपया 500 प्रति मरीज के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के एसटीएलएस मनोज बरनवाल, एसटीएलएस संजय कुमार पाण्डेय, एसटीएस  राहुल श्रीवास्तव, डीईओ जगन्नाथ चौरसिया, एसटीएलएस दुर्गेश कुमार उपाध्याय, एसटीएस आशुतोष कुमार, गिरीश चन्द्र गुप्ता, भूखण्ड प्रताप चौरसिया, अफ़ज़ल हुसैन,  गौहर अली, धर्मेन्द्र यादव, स्टेटिकल असिस्टेंट मोहम्मद आरिफ खान, काउंसलर रतनदीप, रुधौली सीएचओ सुषमा त्रिपाठी, विकास, गुफरान अहमद सहित 31 लोगों को बेहतर कार्य करने पर सम्मनित किया गया।
इस अवसर पर कुलविंदर सिंह मजहवी, डा एल के पाण्डेय, कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेसी, डीपीएस संदीप कुमार, वागीश पाठक, दिलीप वर्मा आइसीडीएस डीपीओ, सीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, एडीपीआरओ प्रतिनिधि,  जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतिनिधि, डीपीओ आईसीडीएस, रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल , ग्रामीण विकास सेवा समिति, उम्मीद संस्था सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.