इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर होटल में सेक्स, आशिक के धोखे नाराज लड़की चेन्नई से पहुंची बरेली

बरेली। इंस्टाग्राम पर एक युवती का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि प्रेम की दीवानी चेन्नई से बरेली आ पहुंची। लड़की ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती बरेली के एक युवक से हुई। जिसके बाद फोन पर भी दोनों की बात होने लगी। युवक लड़की से मिलने चेन्नई तक जा पहुंचा और उसके साथ होटल में सेक्स किया। युवक ने उसकी मांग भी भरी, लेकिन जब वह गर्भवती हुई तो युवक आनाकानी करने लगा और बरेली वापस आ गया। 

पूरा मामला बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाने का है, चेन्नई से बरेली आई पीड़ित युवती ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। जो भी रील बनाती उस पर बरेली का एक युवक कमेंट जरूर करता। लिहाजा यहीं से दोनों के प्यार का आगाज हुआ। पहले तो मैसेजिंग के जरिए बात होने लगी फिर दोनों फोन पर एक दूसरे से बात करने लगे। इसके बाद युवक उससे मिलने चेन्नई पहुंचा गया। एक हफ्ते तक रुकने के बाद उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। युवक ने फिर लड़की को दिल्ली बुला लिया जहां दोनों एक होटल के कमरे में रुके और शारीरिक संबंध बनाए। लड़की वापस चेन्नई चली गई, तो युवक दोबारा चेन्नई जाकर उसके साथ रहने लगा। अब दोनों के बीच मियां बीवी के रिश्ते कायम हो चुके थे।

युवक के परिवार वालों ने भी धमकाया
लड़की के मुताबिक युवक फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जब उसको ये पता चला कि लड़की गर्भवती हो गई है तो वह उसे छोड़कर भाग गया। युवक ने लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। युवक के परिजनों से संपर्क किया तो वह भी धमकाने लगे। जिसके बाद अब लड़की ने चेन्नई से बरेली आकर फतेहगंज पश्चिमी थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
बलिया : निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर रविवार की रात तेज रफ्तार हाइवा ने टेंट का सामान लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली...
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.