बरेली: 130 वाहनों के पंजीकरण रद्द, अब चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी होंगे निरस्त

बरेली। परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों के लगातार उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अब ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले विभाग ने 130 ऐसे दोपहिया वाहनों के पंजीकरण रद्द किए थे, जिन पर 20 या उससे अधिक चालान दर्ज हैं।

आरटीओ कार्यालय को 2 जून को ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की सूची भेजी गई थी। इन पर न केवल बार-बार नियम तोड़े गए थे, बल्कि चालान की राशि का भुगतान भी नहीं किया गया था। मोटरयान अधिनियम के तहत इन सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन तीन माह के लिए निलंबित किए गए थे।

यह भी पढ़े - UP News: बरेली जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से गिरकर फार्मासिस्ट की मौत, पत्नी के सामने टूटा परिवार का सहारा

इसके बाद वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर यह जानकारी मांगी गई कि उक्त वाहन किसने चलाए थे और उनका लाइसेंस नंबर क्या है। विभाग को अब तक 42 मामलों में वाहन चालकों की जानकारी मिल चुकी है और उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आरटीओ (प्रवर्तन) दिनेश कुमार ने बताया कि जिन वाहन मालिकों ने अभी तक वाहन चालकों की जानकारी नहीं दी है, यदि वे 20 जून तक विवरण उपलब्ध नहीं कराते, तो उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि परिवहन विभाग की निगरानी में अभी हजारों ऐसे वाहन हैं, जिन पर 50 से अधिक चालान लंबित हैं। इन मामलों में भी जल्द ही न केवल पंजीकरण रद्द किए जाएंगे, बल्कि चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.