- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- देवरिया
- Deoria News: अदालत से फरार दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoria News: अदालत से फरार दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
On
9.jpg)
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में अदालत से फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
शिवा की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परसिया मल्ल गांव के पास हाटा रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लग गई। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
14 Jun 2025 16:38:01
प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के कैथी बाजार में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब देशी शराब के ठेके...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.