बाराबंकी: सड़क हादसों में लखनऊ के दो युवकों समेत चार की मौत, मचा कोहराम

बाराबंकी: अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर मृतकों के घर कोहराम मच गया।

दो बाइकों को कार ने मारी टक्कर

थाना लोनी कटरा के खैरा बीरू गांव के पास बड़ी नहर पर मंगलवार रात सड़क पर जा रही दो बाइकों को तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइक पर सवार तीन लोग बाइक समेत नहर पटरी से दूर जा गिरे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गम्भीर रूप से घायल महिला को पीआरवी वाहन से सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया। थाना अध्यक्ष दोमित्र सेन रावत का कहना है कि मृतकों के पास मिले अभिलेखों के आधार पर उनकी पहचान जनपद लखनऊ थाना नगराम के हरदोइया निवासी पवन वर्मा (45) व थाना लोनी कटरा के सदरुद्दीनपुर निवासी सुरेश चन्द्र (50) के रूप में हुई है। घायल महिला पवन वर्मा की पत्नी बताई जा रही है। घरवालों को सूचना दे दी गई है।

तेज रफ्तार बाइक ने किशोर को मारी टक्कर

थाना टिकैतनगर अंतर्गत भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर स्थित ग्राम रेहुडा में मंगलवार देर शाम सड़क पार कर रहे एक किशोर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ने के साथ ही बालक काफी दूर उछल कर गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। घायल बालक की पहचान इलू (14) निवासी ग्राम रेहुडा के रूप में की गई है। परिजनो ने आनन फानन में घायल बालक को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान इलू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
बलिया : निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर रविवार की रात तेज रफ्तार हाइवा ने टेंट का सामान लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली...
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.