- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- Barabanki News: SIR पर विपक्ष पर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, सपा को बताया “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी”
Barabanki News: SIR पर विपक्ष पर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, सपा को बताया “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी”
बाराबंकी। राज्य मतदाता सूची सत्यापन (SIR) को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संभावित हार के डर से विपक्ष भ्रम फैलाने में जुटा है।
मौलाना महमूद मदनी के कथित ‘जिहाद’ बयान पर भी पाठक ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐसी सोच को जनता स्वीकार नहीं करती। देश के बंटवारे को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि “ऐसे लोगों को ऊपर वाला भी माफ नहीं करता।”
बिहार का उदाहरण दिया
ब्रजेश पाठक ने बताया कि बिहार में SIR पूरी तरह सफल रहा और वहाँ 65 लाख अवैध वोटर हटाए गए। विरोध की एक भी शिकायत नहीं आई। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि यूपी में इस प्रक्रिया से विपक्ष परेशान है।
केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ–सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। आज भारत डिजिटल लेनदेन और रक्षा तकनीक में नई ऊंचाइयाँ छू रहा है।
अखिलेश यादव को भी घेरा
सोशल मीडिया पर अयोध्या यात्रा को लेकर उठे सवाल पर पाठक बोले “अखिलेश जाएंगे ही नहीं। भगवान में विश्वास नहीं रखते तो रस्मों की राजनीति क्यों?”
बाराबंकी भाजपा कार्यालय में हुई इस प्रेस वार्ता में SIR प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई और विपक्ष को भ्रामक प्रचार बंद करने की नसीहत भी दी गई।
