Barabanki News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध तमंचा और लूटी बाइक बरामद

बाराबंकी। जिले में लूट की कई घटनाओं में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को शुक्रवार देर रात फतेहपुर पुलिस की मुठभेड़ में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस को मिली थी सूचना, रोकने पर करने लगा फायरिंग

एसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, इनामी बदमाश सुरेंद्र कुमार (पुत्र चंद्रशेखर, निवासी नांदकुई, थाना फतेहपुर) लूट की कई वारदातों में संलिप्त था। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वह फतेहपुर कस्बे से रामनगर की ओर जा रहा है।

फतेहपुर पुलिस ने रास्ते में उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार में बाइक मोड़कर साढ़ेमऊ नहर पटरी की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

अवैध तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद

गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

लूट की कई घटनाओं में था वांछित

एसपी ने बताया कि बदमाश सुरेंद्र कुमार कई लूट की वारदातों में शामिल था, जिनमें:

  • 9 जनवरी: फतेहपुर क्षेत्र के जरखा नहर पटरी पर हरीश कुमार (निवासी मिश्रीपुर, थाना महंगवा, लखनऊ) के साथ लूट।
  • 5 जनवरी: नगर कोतवाली क्षेत्र में कार लूट।
  • जहांगीराबाद क्षेत्र में मोबाइल लूट।

पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी, और अब गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग
लखनऊ, अगस्त 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स की ओर से आयोजित मेगा प्लांटेशन ड्राइव...
‘द फर्दर’ की ताकत अब असल दुनिया में दिखेगी: जेम्स वान ने ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ को लेकर खोले राज
13 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बन सकते हैं आप, अनिल कपूर ने दिखाया ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो
ड्रोन के लिए देश में ही तैयार होगी मजबूत बैटरी सप्लाई, बेंगलुरु में बनेगी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी
भोपाल में आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप की नई साझेदारी की शुरुआत, विकास और संवाद पर रहेगा जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.