बलिया में बिरयानी की दुकान पर चाकूबाजी, युवक रेफर

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित पंचायत भवन के पास संचालित बिरयानी की दुकान पर रविवार की देर रात बिरयानी खाने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। दोनों युवक अलग-अलग सम्प्रदाय के थे, इसलिए बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी।इसकी सूचना मिलते ही हमराहियों संग पहुंचे एसएचओ धर्मवीर सिंह ने हमलावर युवक समेत तीन को हिरासत में ले लिया और लोगों को समझाबुझाकर मामला शान्त किया।

बता दे कि रानीगंज बाजार निवासी रबी गुप्ता (30) पुत्र विजय गुप्ता बिरियानी खाने के लिए उक्त दुकान पर गए थे। आरोप है कि पीछे से अनवर (27) पुत्र मुहम्मद टूना बिरियानी खाने के लिए पहुंच गया। उसके साथ तीन-चार युवक और थे। किसी बात को लेकर रबी और अनवर में कहासुनी के बाद दोनों में हाथापाई होने लगी।

यह भी पढ़े - Ballia News: रसड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

आरोप है कि इसी में अनवर ने रबी गुप्ता पर चाकू से वार कर दिया। चाकू रबी के कलाई पर लगी, यह देख वहां भीड़ एकत्र हो गयी। दोनों पक्षो में कहासुनी के बाद बवाल की स्थिति देख किसी ने एसएचओ बैरिया को सूचना दे दी। एसएचओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर हमलावर सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।

वहीं, रबी गुप्ता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सोनबरसा भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में धारा 307, 323, 504, 506 के तहत अनवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे चालान न्यायालय किया गया। वहीं अन्य हिरासत में लिए गए तीन लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.