स्टैकू का मुंबई में आगाज, प्रीमियम स्टेशनरी और लाइफस्टाइल रिटेल को मिला नया अनुभव

मुंबई, सितंबर 2026: प्रीमियम स्टेशनरी, राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स, आर्ट सप्लाई, गिफ्टिंग और वर्कस्पेस से जुड़ी जरूरतों को एक नए रिटेल अनुभव के साथ पेश करने वाले स्टैकू ने मुंबई में अपने दूसरे स्टोर की शुरुआत की है। लिंक लिमिटेड के इस प्रीमियम लाइफस्टाइल रिटेल कॉन्सेप्ट का नया स्टोर स्काई सिटी मॉल में खोला गया है।

स्टोर का उद्घाटन लिंक लिमिटेड के होल-टाइम डायरेक्टर आलोक जालान ने किया। स्टैकू मुंबई में 2000 से अधिक एसकेयू उपलब्ध हैं। इनमें प्रीमियम और रोजमर्रा के राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स, स्टेशनरी, नोटबुक और पेपर प्रोडक्ट्स, आर्ट एवं कलर सप्लाई, ऑफिस उपयोग की वस्तुएं, लाइफस्टाइल एक्सेसरीज, स्कूल से जुड़ा सामान और गिफ्टिंग प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

यह भी पढ़े - सागर में जहरीली शराब से मौतों पर अपना दल (एस) ने सरकार को घेरा

यह स्टोर छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स, कलाकारों, क्रिएटर्स, कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स और खास तौर पर सोच-समझकर गिफ्ट खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां उपयोगिता के साथ डिजाइन और प्रीमियम अनुभव पर भी जोर दिया गया है।

खरीदारी के साथ अनुभव पर जोर

स्टैकू का मुंबई स्टोर केवल प्रोडक्ट देखने और खरीदने तक सीमित नहीं है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहक किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसे आजमा और अनुभव कर सकें।

स्टोर का प्रमुख आकर्षण पॉस्का एक्सपीरियंस वॉल है, जहां ग्राहक अलग-अलग सतहों पर पॉस्का मार्कर का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। इसके अलावा वर्कशॉप और लाइव डेमो के लिए भी विशेष स्थान तैयार किया गया है। इन गतिविधियों के जरिए ग्राहकों को नए प्रोडक्ट्स और क्रिएटिविटी से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मुंबई में स्टोर की शुरुआत पर लिंक लिमिटेड के होल-टाइम डायरेक्टर आलोक जालान ने कहा कि स्टैकू की अवधारणा इस सोच पर आधारित है कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी लोगों को प्रेरित कर सकती हैं और उनकी व्यक्तिगत पहचान को सामने ला सकती हैं। उनके मुताबिक, रचनात्मकता, गुणवत्ता और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति पर आधारित इस तरह के कॉन्सेप्ट के लिए मुंबई एक महत्वपूर्ण बाजार है।

उन्होंने कहा कि कोलकाता से शुरुआत के बाद मुंबई में दूसरा स्टोर खोलना स्टैकू को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी का लक्ष्य ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां ग्राहक नए प्रोडक्ट्स, डिजाइन और प्रीमियम क्वालिटी को एक साथ अनुभव कर सकें।

प्रीमियम ब्रांड्स की बड़ी रेंज

स्टैकू मुंबई में राइटिंग, आर्ट, पेपर, वर्कस्पेस, लाइफस्टाइल, स्टडी और गिफ्टिंग जैसी अलग-अलग श्रेणियों में उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। प्रीमियम रेंज में लैमी और क्रॉस जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड शामिल हैं। वहीं लिंक, पेंटोनिक, यूनिबॉल, मॉरिस, स्वाइप और डेली समेत कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के उत्पाद भी यहां उपलब्ध हैं।

गिफ्टिंग को खास बनाने के लिए स्टोर में गिफ्ट रैपिंग और पर्सनलाइजेशन जैसी सेवाएं भी दी जा रही हैं। इससे ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक गिफ्ट को व्यक्तिगत रूप दे सकेंगे।

स्टैकू को प्रीमियम लाइफस्टाइल ब्रांड बनाने की तैयारी

मुंबई स्टोर के जरिए कंपनी स्टेशनरी और लाइफस्टाइल रिटेल को एक व्यापक अनुभव के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। यहां इनोवेशन, प्रोडक्टिविटी, डिजाइन और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को एक ही स्थान पर जोड़ा गया है।

लिंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक जालान ने कहा कि स्टैकू आज के बदलते ग्राहक व्यवहार को समझने की कंपनी की कोशिश को दर्शाता है। अब ग्राहक केवल किसी प्रोडक्ट की उपयोगिता नहीं देखता, बल्कि उसकी गुणवत्ता, डिजाइन और खरीदारी के अनुभव को भी महत्व देता है।

उन्होंने कहा कि मुंबई में दूसरा स्टोर खुलना स्टैकू के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कंपनी को उम्मीद है कि यह ब्रांड आने वाले समय में प्रीमियम रिटेल सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होगा।

चुने हुए प्रोडक्ट्स, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स और उन्हें खरीदने से पहले आजमाने के अनुभव के साथ स्टैकू मुंबई स्टेशनरी, क्रिएटिव प्रोडक्ट्स और लाइफस्टाइल आइटम्स के लिए एक नया रिटेल डेस्टिनेशन बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.