बलिया में सर्पदंश से युवक की मौत, मचा कोहराम

सिकंदरपुर, Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव के दियारे में मवेशियों को चराने के लिए गए 18 वर्षीय युवक की सांप काटने से मौत हो गई।

सिकंदरपुर, Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव के दियारे में मवेशियों को चराने के लिए गए 18 वर्षीय युवक की सांप काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कठौड़ा गांव निवासी संतोष कन्नौजिया पुत्र गुलाब कन्नौजिया दियारे में शनिवार मवेशियों को चराने के लिए गया था। उन्हें वापस लेकर आते समय रास्ते में जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने पर वह घबराकर किसी तरह घर भाग कर आया और परिजनों को सूचना दिया।

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

परिजन उन्हें तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद संतोष की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन बलिया ले जाते समय रास्ते में ही संतोष की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.