- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- ATM बदलकर पैसा निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो हुए फरार
ATM बदलकर पैसा निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो हुए फरार
बलिया। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकलने वाले व चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 71 एटीएम कार्ड,दो स्वाइप मशीन,एक चिपनुमा डिवाइस,दो मोबाइल,एक तमंचा,एक चाकू,फर्जी नंबर प्लेट लगी एक ब्रेजा कार,तीन फर्जी एटीएम कार्ड तथा पांच हजार रूपये बरामद किया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का एक संगठीत गिरोह है।हम लोग मिलकर बुजुर्गों एवं महिलाओं को आसानी से अपना शिकार बना लेते है।ऐसे लोगों का एटीएम कार्ड सहायता करने के नाम पर बदलकर उनके दूसरा एटीएम देकर उनके खाते का पैसा इन्ही स्वाईप मशीन की सहायता से निकाल लेते हैं। उन्ही एटीएम कार्डों से खरीदारी भी घूम घूम कर करते है।एटीएम में आगे पीछे लगकर अपने एटीएम से भी कभी कभी पैसा निकालते हैं और उसी पैसे को आपस में बांटकर अपने ऊपर खर्च करते हैं।ताकि लोगों को हमारे ऊपर शक न हो।हम लोग अक्सर बलिया जिले में ही ये काम इसी गाडी से घूम घूम कर करते हैं और ये गाडी भी हमने इसी तरह कमाये हुए रुपयों से खरीदी है। गाडी को अलग अलग नम्बर प्लेट लगाकर भी चलाते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभिलेखों को सुसंगत धाराओं के तहत पेश न्यायालय कर दिया।
