बलिया : सेवानिवृत सूबेदार मेजर पं. प्रभाकर उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

बलिया : नरही गांव निवासी सेवानिवृत सूबेदार मेजर पं. प्रभाकर उपाध्याय के निधन से मर्माहत शुभचिंतकों ने रविवार को शहर के काशीपुर स्थित 'कवि कुटी' पर शोक सभा आयोजित कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जर्नादन राय ( Dr Janardan Rai) ने कहा कि उपाध्याय जी हॉकी, बॉलीवाल व कुश्ती में पारंगत थे। भारत, भारतीयता व राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहा करते थे।

देश की सीमाओं से उन्हें प्यार था। वे हमेशा कहते थे राष्ट्र प्रेम से बड़ा कोई दूसरा प्रेम नहीं। भूषण, दिनकर व श्याम नारायण पांडेय आपके प्रिय कवि थे। इस मौके पर शिवबच्चन सिंह, हरिकिशोर सिंह, मदन पांडेय, डॉ. अजय कुमार मिश्र, राजेन्द्र पांडेय इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - गड़वार में पुलिस मुठभेड़, शातिर गौ तस्कर के पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.