बलिया में 20 नवम्बर की छुट्टी का सस्पेंस खत्म, आया यह आदेश

Ballia News : छठ पूजा महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय, बलिया के स्वीकृति 19 नवंबर 2023 के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित जनपद के समस्त कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों (परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त / कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय) में 20 नवंबर 2023 दिन सोमवार को महिला शिक्षकों एवं महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को समस्त परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त / कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रतिदिन की भांति खुलेंगे। कार्यरत पुरुष शिक्षकों/कर्मचारियों के माध्यम से पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से सम्पन्न होगा। केवल महिला शिक्षिकाओं एव कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। यदि किसी विद्यालय में केवल महिला शिक्षिकाएं ही कार्यरत हों (कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को छोड़कर) तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित दिवस को विद्यालय संचालन हेतु अन्य विद्यालयों के पुरुष शिक्षकों से संबंधित विद्यालय का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

यह भी पढ़े - शिव मंदिर में पूजा करने गई युवती लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

खबरें और भी हैं

Latest News

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी की मौत, पुलिस महकमे में शोक मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी की मौत, पुलिस महकमे में शोक
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात चित्तौड़ा कट के पास हुए सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के स्टेडियम चौकी...
बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.