सपा पार्टी और समाजवादी विचारधारा का आपस में कोई संबंध नहीं : नीरज शेखर  

बलिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बलिया लोकसभा के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने समाजवादी पार्टी (सपा) और समाजवादी विचारधारा को अलग अलग करार देते हुये दावा किया है कि वो और भाजपा समाजवादी विचारधारा को लेकर चल रहे हैं। 

जिला मुख्यालय स्थित आपने आवास ‘झोपड़ी’ पर मंगलवार को संवादाताओं से बातचीत में नीरज शेखर ने कहा कि “ समाजवादी विचारधारा से कोई भी जुड़ सकता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोहिया और आचार्य नरेंद्र जी की बात इसलिए करते है क्योंकि ये उनकी समाजवादी विचारधारा थी। जिसके लिए वो लोग हमेशा संघर्ष करते रहे। वो किसी पार्टी की विचारधारा नहीं थी।” उन्होंने कहा कि “ ये विचारधारा सबसे जुड़ी हुई है। जो लोग ये चाहते थे कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का जीवन कैसे सुधरे, ये काम करने का प्रयास सब लोगों ने किया। उसी विचारधारा को हम लोग भी लेकर चल रहे हैं। जो भी बलिया का गरीब व्यक्ति है उसका जीवन सुधार सके उस दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं।” कांग्रेस के घोषणा पत्र में केंद्र की नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के दावे पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि जनता धरातल पर काम करने वाली पार्टी और केवल घोषणा पत्र में बातें करने वाली पार्टी के बीच का अंतर समझ चुकी है।

यह भी पढ़े - बांसडीह में किशोर के अपहरण और मारपीट का मामला, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.