बलिया : स्कूल में हुई चोरी का खुलासा, सामान संग दो चोर गिरफ्तार

Ballia News : प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बांसडीह पुलिस को सफलता मिली है। उप निरीक्षक कलाप कलाधर त्रिपाठी मय फोर्स ने न सिर्फ दो चोरों को गिरफ्तार, बल्कि उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया। 

उप निरीक्षक कलाप कलाधर त्रिपाठी मय फोर्स देखभाल क्षेत्र बांसडीह चौराहे पर मौजूद थे। इसी बीच, मुखबीर की सूचना अमित राजभर उर्फ बिजली पुत्र विजय शंकर राजभर उर्फ लट्टू (निवासी : विद्याभवन नरायनपुर, थाना बासडीह) व श्याम सुन्दर उर्फ मोढ़ा पुत्र सर्वजीत गोंड (निवासी : विद्याभवन नरायनपुर, थाना बासडीह) को अमित राजभर के घर से गिरफ्तार किया गया। श्यामसुन्दर के घर से चोरी का एक टुल्लू पंप, एक सफेद स्टेबलाइजर, एक बण्डल बिजली केबल तार एल्युमीनियम, एक प्लास्टिक डिब्बा 20 लीटर का बरामद किया गया।

यह भी पढ़े - हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

अमित राजभर ने बताया कि चार अगस्त की रात में उच्च प्राथमिक विद्यालय मैरीटार के कार्यालय का ग्रिल उखाड़ने के बाद दरवाजे को तोड़ कर एक टीवी, एम्पिलीफायर स्पीकर तथा आलमारी से कुछ पुस्तके व सामान आदि चोरी किया गया था। इसके अलावा 15 अगस्त की रात नारायनपुर में हुई चोरी की बात भी स्वीकार की। बताया कि दोनो चोरी की घटनाओं में हम लोगो के साथ राजकुमार चौहान उर्फ हैण्डिल पुत्र सुभाष चौहान (निवासी : विद्याभवन नरायनपुर, थाना बांसडीह) भी शामिल रहा है।

चार अगस्त की चोरी के अधिकांश सामान को हम तीनो ने बेच दिया और मिली धनराशि को आपस में बांटकर निजी कार्यो में खर्च किये है। कुछ सामान राजकुमार चौहान के घर रखा हुआ है। वहीं, दिनांक 15 अगस्त की चोरी का समान श्यामसुन्दर उर्फ मोढा के घर से बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हेड कां. धुम्मन सिंह, कां. धीरज मौर्या व विजय सिंह भी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.