बलिया में बेसिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति का रास्ता साफ, 6 जनवरी को इस प्रक्रिया से होगी काउंसलिंग 

Ballia News : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं की पदोन्नति से सम्बंधित आदेश बीएसए मनीष कुमार सिंह ने जारी कर दिया है। शासन द्वारा निर्गत विभिन्न आदेशों का हवाला देते हुए बीएसए ने कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक/शिक्षिकाओं की पदोन्नति समिति द्वारा पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की पदोन्नती/पदस्थापना शासनादेश में दी गयी व्यवस्थानुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र उप्र लखनऊ द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से किये जाने के निर्देश दिये गये है।

बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक एवं शिक्षिका की पदोन्नति की कार्यवाही उ.प्र. अध्यापक सेवा नियमावली 1981 (अद्यतन संशोधित) में निहित प्राविधानानुसार शिक्षक के आनलाईन विद्यालय आवंटन एवं आदेश की कार्यवाही साफ्‌टवेयर के माध्यम से 06 जनवरी 2024 को अपरान्ह से सम्पादित की जायेगी। विद्यालय आवंटन की कार्यवाही प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार, बलिया की अध्यक्षता में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया में अपरान्ह से कराया जाना निर्धारित है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकास खण्ड के शिक्षक / शिक्षिका, जो पदोन्नति सूची में सम्मिलित है, को सूचित करना सुनिश्चित करें। 
Ballia

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.