बलिया शहर के चौराहों की बदलेगी तस्वीर, जानिएं पूरा प्लान

Ballia News : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश के क्रम में नगर पालिका बलिया के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। इसको लेकर सर्वे के माध्यम से विशेष रूप से सुसज्जित करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। प्रत्येक चौराहों को सरकारी बैंक, सीएसआर फंड, समाजसेवी अथवा व्यापारी आदि गोद लेकर सौंदर्यीकरण का कार्य कराएंगे।

चौराहों को सुंदर लाइट, टाइल्स, रंगाई-पुताई, मरम्मत आदि का कार्य कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सभी चौराहों को मॉडल चौराहा बनाए जाने की दिशा में कार्य योजना बनाई जा रही है। चौराहों को गोद लेने के लिए एचडीएफसी आदि बैंक और स्वयंसेवी संस्थाओं ने स्वेच्छा से सहमति व्यक्त की है। बलिया शहर के चौराहों को सौंदर्यीकरण के लिए योगदान देने को लेकर बैंक और स्वयंसेवी संस्थाओं में उत्साह है।

यह भी पढ़े - छठ पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और आर्थिक सहायता, राजगृहि यादव व दीवान यादव की पहल की सराहना

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.