शिक्षकों को मिला मेहनत का फल : बच्चों ने किया बलिया के इस विद्यालय का कद ऊंचा

बलिया : शिक्षा क्षेत्र रेवती के कम्पोजिट विद्यालय टोला गंगा पाण्डेय के चार बच्चों ने राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित हुए है। इसमें प्रिंस कुमार वर्मा पुत्र गोरखनाथ वर्मा, आरजू वर्मा पुत्री अजय वर्मा, चंदा यादव पुत्री विरेन्द्र यादव व सनम वर्मा पुत्री पवन कुमार वर्मा का नाम क्रमशः 40, 87, 203 और 208 नम्बर पर मेरिट में है। मेरिट लिस्ट जारी होते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

प्रधानाध्यापक संतोष कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक रजनीश कुमार चौबे, रामाकांत साह, मनीष कुमार, पवन वर्मा, हनुमान पासवान, अजय कुमार, विश्वजीत, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा व शिक्षिका विज्ञा तिवारी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी की इजहार किया। बताते चलें यह विद्यालय शिक्षा के साथ साथ अनुसासन में अव्वल रहा है। पहले भी विद्यालय को कई उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार प्राप्त है।

यह भी पढ़े - कानपुर : फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.