बलिया में चोरी की गाय बरामद, एक गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दुबहड़ पुलिस को सफलता मिली है। दुबहड़ पुलिस ने धारा 303 (2) 317 (2) बीएनएस से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से चोरी की गाय बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

उप निरीक्षक अऱविन्द कुमार यादव मय हमराह हेड कां. मनोज कुमार व कां. आलोक कुमार सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुखबीर की सूचना पर धारा 303(2) 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की गाय (जर्सी नस्ल, कीमत करीब 50 हजार रुपये) बरामद करने के साथ ही अभियुक्त शिव प्रसाद यादव उर्फ मकसूदन प्रसाद पुत्र स्व. सुदामा यादव (निवासी पाण्डेयपुर, अड़रा, थाना दुबहड़) को पाण्डेयपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद गाय को उसके मालिक महात्मा नन्द सिंह पुत्र स्व. रामभरोसा सिंह (निवासी : दुबह़ड़) की सुपुर्दगी में दे दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.