स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज ने बलिया को हराकर वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब जीता

बलिया: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय बलिया द्वारा आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज ने अपने नाम किया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज ने मेजबान बलिया को 25-21, 23-25, 25-15 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करने के लिए पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से खेलों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़े - Ballia News : प्रसव के दौरान महिला की मौत, लापरवाही के आरोप पर PHC में हंगामा

सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज ने स्पोर्ट्स हॉस्टल देवरिया को 26-24, 25-21 से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान बलिया ने स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या को 25-22, 25-16 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

निर्णायक और आयोजन समिति

फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका रमेश राय, व्यास चतुर्वेदी, प्रवीण कुमार, अंजनी पांडे, सुनील राय, अमित बच्चन, भारतेंदु शेखर पांडे, राम कुमार यादव और सर्वेश राय ने निभाई।

कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया, जबकि क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह, उपाध्यक्ष निरंजन राय, रमन श्रीवास्तव, उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, अखिलेश सिन्हा, सुरेंद्र नाथ शुक्ला, जावेद अख्तर, पंकज सिंह, संजय पांडे, अम्बरीष तिवारी, अनूप राय, सच्चिदानंद राय, अजय राज सिंह, रोहित भारद्वाज, धर्मेंद्र पांडे, करन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.