निपुण टेस्ट का रिजल्ट जारी : बलिया के 56738 विद्यार्थियों को मिला ए प्लस ग्रेड, जानिए जनपद की रैंकिंग

Ballia News : जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का निपुण असिस्मेंट टेस्ट की प्रगति रिपोर्ट जारी हो गई है। कक्षा एक से तीसरी तक के विद्यार्थियों का आंकलन निपुण लक्ष्य के आधार पर किया गया था। कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों का आंकलन ओएमआर शीट पर किया गया था।

विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की संख्या 251181 है। 200924 बच्चों का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें 56938 विद्यार्थियों को ए प्लस ग्रेड मिला है। 54464 को ए ग्रेड, 46327 को बी ग्रेड, 18268 को सी ग्रेड, 9627 को डी ग्रेड और 15300 को ई ग्रेड मिला है।

यह भी पढ़े - Varanasi News: मुठभेड़ में तितली गैंग का सरगना गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

निपुुण टेस्ट में जनपद की प्रगति शासन स्तर पर अच्छी है। जिला को 14वां स्थान प्राप्त होने के साथ ए ग्रेड मिला है। इस परीक्षा में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का भाषा और गणित विषयों में मूल्यांकन किया गया है। बच्चों ने ओएमआर शीट पर सवालों के जवाब दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
बलिया। पवित्र सावन माह में बलिया जनपदवासियों को रेल यात्रा के क्षेत्र में एक साथ दो बड़ी सौगातें मिली हैं।...
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Barabanki News: हाईवे किनारे महिला सिपाही का झुलसा शव मिलने से सनसनी, अवैध संबंधों में हत्या की आशंका, आईजी बोले- जल्द होगा खुलासा
Ballia News : बलिया में पुलिस विभाग में फेरबदल, राकेश कुमार सिंह बने शहर कोतवाल, मूल चंद चौरसिया को बैरिया और अनिल सिंह को सहतवार की कमान
Ballia News: ABVP के विरोध के बाद प्रशासन का एक्शन, कोतवाल लाइन हाजिर – DM ने कहा, "सारे गिले-शिकवे दूर करें"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.