- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण पूरा होने पर डीईओ ने उन्हें ब्रीफ किया।
बलिया: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण पूरा होने पर डीईओ ने उन्हें ब्रीफ किया।
बलिया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत जनपद के लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर-71 और लोकसभा क्षेत्र बलिया-72 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के टीडी कालेज में आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण कर सभी को निर्वाचन संबंधी दायित्व के बारे में ब्रीफ किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों/प्रशिक्षुओं को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए निर्देशित किया कि दिये जा रहे प्रशिक्षण को गम्भीरता व जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें, जहां भी डाउट हो तुरन्त पूछकर निवारण सुनिश्चित कर ले और सौपे गये दायित्वों को पूरी लगन और निष्ठा के साथ सम्पादित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, उपायुक्त मनरेगा डीएन पांडेय, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी, मास्टर व जनरल ट्रेनर, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।
