अब आर-पार के मूड में बलिया के कर्मचारी

Ballia News : डिप्लोमा इंजीनियर संघ के समर्थन में जनपद के सभी संगठनों ने लोक निर्माण विभाग बलिया के अवर अभियन्ता विजय प्रताप के साथ गई मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान किया है। इस बावत संगठनों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा है। 

विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग, बलिया के अवर अभियन्ता विजय प्रताप के साथ 17.10.2023 को अराजक तत्वों द्वारा मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया गया था। इसके विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, बलिया द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रागण में 01.11.2023 से अनवरत धरना दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े - Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत

जनपद के सभी संगठनों द्वारा धरना को समर्थन देते हुए अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग किया जा रहा है, परन्तु अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण जनपद के सभी संगठनों ने निर्णय लिया है कि 16.11.2023 तक उचित कार्यवाही नहीं होने पर सभी संगठन अपने-अपने सदस्यों के साथ 17.11.2023 को लोक निर्माण विभाग प्रांगण से रैली निकाल कर अपना विरोध प्रकट करेंगे। रैली में ही अगली रणनीति के क्रम में समस्त संगठनों द्वारा जनपद में पूर्ण बन्दी का आह्वान भी किया जायेगा। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.