बलिया में क्लीनिक संचालिका की हत्या का खुलासा, भतीजा गिरफ्तार; अवैध संबंध और तीसरे व्यक्ति की एंट्री बनी वजह

बलिया: नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार चौराहे पर क्लीनिक संचालिका कंचन भारती (35) की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी उनके भतीजे ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे मृतका और आरोपी के बीच कथित अवैध संबंध तथा एक अन्य व्यक्ति की मौजूदगी को लेकर हुआ विवाद सामने आया है।

खारी गांव निवासी सियाराम की पत्नी कंचन भारती करीब एक वर्ष से गड़वार मोड़ पर क्लीनिक चलाती थीं। मंगलवार शाम वह क्लीनिक पर मौजूद थीं। देर शाम उनके पति सियाराम उन्हें लेने पहुंचे तो क्लीनिक के अंदर कंचन का शव खून से लथपथ मिला। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और क्लीनिक को सील कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में क्लीनिक संचालिका की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से वार का आरोप

मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने भतीजे ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस के मुताबिक, मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया था। रास्ते में एक पिकअप से उसकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस सुरक्षा में उसका जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया गया। आरोपी के कब्जे से कथित तौर पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया।

तीसरे व्यक्ति को लेकर हुआ विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसके और उसकी चाची कंचन के बीच अवैध संबंध थे। परिवार को इसकी जानकारी होने के बाद करीब एक महीने पहले दोनों को समझाया गया था।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को आरोपी अपनी चाची को बाइक से क्लीनिक छोड़कर कुछ देर के लिए नगरा चला गया था। वापस लौटने पर उसने कथित तौर पर कंचन को एक अन्य व्यक्ति के साथ क्लीनिक के कमरे में बातचीत करते देखा। आरोपी के मुताबिक, वह व्यक्ति उसे देखकर वहां से चला गया। जब उसने कंचन से उस व्यक्ति के बारे में पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के दौरान गुस्से में आरोपी ने लोहे की रॉड से कंचन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह बाइक से भाग निकला और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने उसे झाड़ी बाबा मठ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है” सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है”
मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अगस्त 2026: टीवी सेट पर कई बार कुछ रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट से नहीं, बल्कि साथ काम...
इस स्वतंत्रता दिवस सोनी मैक्स पर ‘भारत की शान’ के साथ देशभक्ति और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का जश्न
लगातार तीसरी तिमाही में मुनाफे में रही मोबिक्विक, PAT बढ़कर ₹7.6 करोड़
एक ही जगह टीवी और OTT का मजा, VZY की बिक्री 200 करोड़ रुपये के पार
“शानाया और चिराग के बीच बहुत कुछ अनकहा रह जाता है, यही उनकी कहानी को रिलेटेबल बनाता है”: मुस्कान बामने
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.