Ballia News : बलिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र के यादव नगर (शाहपुर टिटिहा) में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गोल्डी यादव पत्नी राकेश यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात गोल्डी अपनी सात माह की बच्ची और पति राकेश के साथ कमरे में थी। रात करीब एक बजे गर्मी अधिक होने के कारण पति कमरे से बाहर जाकर सो गया। सुबह करीब पांच बजे जब राकेश कमरे में पहुंचा तो गोल्डी अचेत अवस्था में पड़ी थी।

यह भी पढ़े - बलिया: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और गलत कृत्य का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

परिजन आनन-फानन में उसे मैक्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है” सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है”
मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अगस्त 2026: टीवी सेट पर कई बार कुछ रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट से नहीं, बल्कि साथ काम...
इस स्वतंत्रता दिवस सोनी मैक्स पर ‘भारत की शान’ के साथ देशभक्ति और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का जश्न
लगातार तीसरी तिमाही में मुनाफे में रही मोबिक्विक, PAT बढ़कर ₹7.6 करोड़
एक ही जगह टीवी और OTT का मजा, VZY की बिक्री 200 करोड़ रुपये के पार
“शानाया और चिराग के बीच बहुत कुछ अनकहा रह जाता है, यही उनकी कहानी को रिलेटेबल बनाता है”: मुस्कान बामने
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.