बलिया: छात्रों का डाटा अपडेशन प्रकरण में लापरवाही, बीएसए की बड़ी कार्रवाई, एक साथ थमाई 108 स्कूलों को नोटिस.

Ballia News : यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपडेशन प्रकरण में लापरवाही करने वाले 108 विद्यालयों पर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने कार्रवाई का चाबुक चलते हुए नोटिस थमाई है। इससे विद्यालय संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी है। बीएसए ने कहा है कि शासन व उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में बीएसए कार्यालय से कई पत्रों के जरिए छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपडेट कराए जाने के निर्देश दिए जाते रहे। बावजूद 108 स्कूलों की प्रगति न्यून है। 

बीएसए ने इसे उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर यू-डायस पर सूचना न भरे जाने वाले 108 विद्यालयों पर विभागीय कार्रवाई के तहत मान्यता समाप्त करने की नोटिस जारी की गई है। बीएसए ने बताया कि अंतिम चेतावनी के साथ सभी को तीन दिन की मोहलत दी गई है। यदि डाटा अपडेशन में लापरवाही हुई तो सीधे मान्यता समाप्त की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

यह भी पढ़े - Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ


बीएसए ने सभी प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को पुनः अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया है कि यदि आपका विद्यालय संचालित है तो आप अपने विद्यालय के स्कूल प्रोफाइल एण्ड फैसिलिटि माड्यूल, टीचर मॉड्यूल तथा स्टूडेण्ट माड्यूल में छात्र-छात्राओं का समस्त निर्धारित बिन्दुओं पर शत प्रतिशत डाटा शुद्ध रुप में यू-डायस पोर्टल पर तत्काल फीड कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता/विलम्ब स्वीकार्य नहीं है।

यदि 03 दिवसों के भीतर विद्यालयों द्वारा उक्त कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित विद्यालय को बन्द मानते हुए विद्यालय का यू-डायस कोड निरस्त कर, महानिदेशक स्कूल शिक्षा के  निर्देशों के अनुपालन में विद्यालय के मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी। इसका समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक का होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.