बलिया में अभी-अभी भीषण Accident : बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायलों में एक रेफर

हल्दी, बलिया : एनएच 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर ढ़ाले के पास गुरुवार की शाम करीब 06:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

नीरुपुर ढाले के पास आमने-सामने हुई बाइकों की जोरदार टक्कर में राजेंद्र यादव पुत्र मोहन यादव (निवासी बजरहा थाना हल्दी), धनेश यादव पुत्र भरत यादव व सुजीत यादव पुत्र रामेश्वर यादव (निवासीगण सीताकुंड थाना हल्दी) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुन आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी।

यह भी पढ़े - बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

सूचना मिलते ही हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी मिथिलेश कुमार ने एंबुलेंस बुला कर सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां डाक्टरों ने राजेंद्र यादव पुत्र मोहन यादव को मृत घोषित कर दिया। वही, धनेश यादव की स्थित नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि सुजीत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.