Rakshabandhan : Ballia में जांच अभियान तेज, 8 दुकानों से लिये मिठाइयों के 9 नमूने

बलिया। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन में मिठाइयों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए अभियान और तेज हो गया है। अभियान के तहत मंगलवार को जांच टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग आठ दुकानों से संदिग्ध मिठाइयों के नव नमूने लिये।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, अनिल कुमार यादव व राकेश कुमार यादव की जांच टीम सँवरा, रसड़ा, नगरा व सिकन्दरपुर के बाजारों में पहुंची। टीम अलग अलग कुल आठ दुकानों पर पहुंची सभी मिठाइयों को परखा। संदिग्ध प्रतीत हो रही 9 मिठाइयों के नमूनों को जांच के संग्रहित किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राय ने बताया संदिग्ध नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - बलिया: बारिश के पानी के निकास को लेकर विवाद, एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
सुखपुरा, बलिया: राजा रामचन्द्र शिक्षण संस्थान, सुल्तानपुर सुखपुरा की संरक्षिका स्व. शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रबंधन की...
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया: सड़क हादसे में घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.