- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- इंसानियत जिन्दा है : प्रकृति की दोहरी मार से तड़पते परिवार के घर 'राहत' बनकर पहुंचा बलिया का 'मित्र स...
इंसानियत जिन्दा है : प्रकृति की दोहरी मार से तड़पते परिवार के घर 'राहत' बनकर पहुंचा बलिया का 'मित्र सहायता परिवार'
On
सिकन्दरपुर, बलिया : सिकन्दरपुर क्षेत्र की समाजसेवी संस्था 'मित्र सहायता परिवार' ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश करते हुए अगलगी व एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को एक लाख 52 हजार की नगद राशि सौंपी। मित्र सहायता परिवार द्वारा की गई इस नि:स्वार्थ मदद की चहुंओर सराहना हो रही है।
यह भी पढ़े - बलिया: जयमाल के दौरान कथित प्रेमी के पहुंचने से शादी में हंगामा, पांच युवक पुलिस हिरासत में
प्रकृति की दोहरी मार से पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से टूट गया है। इस बात की जानकारी मित्र सहायता परिवार को हुई तो हाथ आगे बढ़ाया। अध्यक्ष बड़े लाल यादव ने अभियान चलाकर मदद राशि जुटाई। इसके उपरांत मित्र सहायता परिवार ने पीड़ित परिवार के घर व हास्पिटल पहुंचकर एक लाख 52 हजार की सहायता राशि सौंपा। इस दौरान मित्र सहायता परिवार के सचिव अखिलेश कुमार मौर्य, सलाहकार रितेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ सदस्य मुकेश पाण्डेय इत्यादि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
Latest News
13 Jul 2026 19:24:54
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित सैय्यद बाबा मजार के पास सोमवार सुबह एक 24 वर्षीय युवती का...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
