2024 में कैसी रहेगी बलिया की स्थिति, देखें वर्ष कुण्डली

तमाम यादों के साथ वर्ष 2023 विदा होने की दहलीज पर खड़ा है। आने वाला वर्ष सबके लिए मंगलकारी हो, इसके लिए सभी कामना कर रहे हैं। ज्योतिष के जानकार भी आकलन कर रहे हैं। ज्योतिर्विद आचार्य पंडित आदित्य पराशर के अनुसार वर्ष 2024 का पहला दिन सोमवार है। ऐसे में यह वर्ष सुख-समृद्धि दायक होगा। अर्थव्यवस्था में सुधार होगा । नये कार्यों के शुभारम्भ के योग बन रहे हैं।

मौसम : वर्ष 2024 में बलिया में अल्प वृष्टि के योग है। कहीं अच्छी वर्षा होगी तो कहीं सूखा हो सकता है। गर्मी सामान्य रहेगी, लेकिन ठण्ड बढ़ेगी। असमान्य जलवायु के चलते सेहत पर इसका भारी असर होगा।

यह भी पढ़े - Barabanki News: हाईवे किनारे महिला सिपाही का झुलसा शव मिलने से सनसनी, अवैध संबंधों में हत्या की आशंका, आईजी बोले- जल्द होगा खुलासा

प्राकृतिक प्रकोप : बलिया में वर्ष 2024 में राहु , मंगल, शनि और सूर्य के कारण प्राकृतिक प्रकोप बढ़ सकते है। बाढ़ का खतरा भी रहेगा। चक्रवात के कारण जान-माल के नुकसान की आशंका भी रहेगी।

रोग : वर्ष 2024 में केतु के कारण वायरल संक्रमण होने की संभावना है जिसके चलते लोगों में बेचैनी रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

राजनीतिक उथल पुथल : 2024 में मंगल, शनि और राहु के प्रभाव से बलिया में राजनीतिक उथल-पुथल पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा रहेगी। झूठे आरोप-प्रत्यारोप के चलते आपस में नफरत बढ़ेगी। किसी बड़े राजनेता को पद त्यागना पड़ सकता है।

व्यापार : 2024 में बलिया में व्यापार के कुछ नये संसाधन प्रारम्भ होने की प्रबल संभावना है। किसानों के लिए यह वर्ष सुखदायी होगा। व्यापार में वृद्धि का योग बन रहा है।

शिक्षा : 2024 में बलिया में विद्यार्थियों में शिक्षा का स्तर और अधिक बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नये योजनाओं का भी विस्तार होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
बलिया। पवित्र सावन माह में बलिया जनपदवासियों को रेल यात्रा के क्षेत्र में एक साथ दो बड़ी सौगातें मिली हैं।...
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Barabanki News: हाईवे किनारे महिला सिपाही का झुलसा शव मिलने से सनसनी, अवैध संबंधों में हत्या की आशंका, आईजी बोले- जल्द होगा खुलासा
Ballia News : बलिया में पुलिस विभाग में फेरबदल, राकेश कुमार सिंह बने शहर कोतवाल, मूल चंद चौरसिया को बैरिया और अनिल सिंह को सहतवार की कमान
Ballia News: ABVP के विरोध के बाद प्रशासन का एक्शन, कोतवाल लाइन हाजिर – DM ने कहा, "सारे गिले-शिकवे दूर करें"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.