- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया डीएम की ओर से हीट वेव एडवाइजरी जारी की गई
बलिया डीएम की ओर से हीट वेव एडवाइजरी जारी की गई
बलिया : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने हीट वेव/लू के प्रभाव से बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी के मुताबिक, पर्याप्त मात्रा में पानी/तरल पदार्थ जैसे छाछ, नीबू का पानी, आम का पना का उपयोग करें। हल्के रंग के सूती व ढीले कपड़े पहने एवं सर को ढकें। कड़ी धूप से बचे। लू से प्रभावित व्यक्तियों को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछे अथवा नहलाएं व चिकित्सक से सम्पर्क करें।
निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें। स्थानीय मौसम के पुर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहे। बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़े। जहां तक सम्भव हो घर में ही रहे और धूप से बचे। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर ही रहे। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थ खाने से बचे। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण ले। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।
पानी को अनावश्यक बर्बाद न होने दें। अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिये पानी की व्यवस्था करें। सहायता के लिए जनपद स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नंबर 9170000085, 8865911854, 8005192638 अग्निकांड या अन्य आपदा से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराने हेतु जिला आपदा प्रबंधन बलिया जारी नंबर जारी नंबर-05498 220832 तथा 1077 पर सम्पर्क करे।
