सनबीम स्कूल बलिया में 'चतुरंग 2.0' शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

बलिया : "खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब"—इस प्रसिद्ध उक्ति को चरितार्थ करते हुए सनबीम स्कूल, बलिया में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल को मंच देने हेतु दो दिवसीय जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता चतुरंग 2.0 : 2025 का आयोजन किया गया है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जुलाई को जिला शतरंज संघ के सचिव उमेश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथि का स्वागत किया। उमेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साहपूर्वक खेल में भाग लेने और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े - बलिया : 9 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एडीआर भवन में बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

img-20250719-wa0411.jpg

प्रतियोगिता में जिले के प्रमुख विद्यालयों जैसे नागाजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर, शेमुशी विद्यापीठ, डी-सेट, होली क्रॉस, आरके मिशन, लिटिल फ्लावर, विहान विद्यापीठ, इनविक्टस इंटरनेशनल, पिनैकल स्कूल और द होराइजन के विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया।

img-20250719-wa0408.jpg

प्रतियोगिता के पहले दिन सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान चीफ आर्बिटर की भूमिका में आदित्य द्विवेदी ने खेल संचालन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह और प्रीति गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास का मंच बनी है, बल्कि जिले में शतरंज जैसे मानसिक खेल को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.