बलिया में सर्किट से लगी आग, गाय-बकरी जिंदा जलीं, किशोरी झुलसा

बलिया: नरही थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव की राजभर बस्ती में रविवार को शार्ट सर्किट से लगी आग से अफरा-तफरी मच गयी. अगलगी की घटना में जहां एक गाय और एक बकरी जिंदा जल गईं, वहीं एक किशोरी भी झुलस गई। फायर सर्विस कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना से प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

बता दें कि तेतारपुर निवासी विमली देवी पत्नी शिवधर राजभर की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे पहले कि लोग कुछ कर पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें फूलकुमारी, कुसुम, हृदयनारायण, अभय कुमार की झोपड़ियां सहित घरेलू सामान व एक बाइक भी जल गयी। वहीं, विमली देवी की गाय व बकरी जलकर मर गयी. जबकि एक भैंस झुलस गई।

आग में स्नेहा (17) झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी नरही पहुंचाया। गनीमत यह रही कि उस समय पछुआ हवा शुरू नहीं हुई थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है.

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.