बलिया में बारिश से मौसम सुहाना, धान की फसल को मिला संजीवनी

बलिया। जिले में शुक्रवार को हुई करीब एक घंटे की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे तेज बारिश हुई, जो आधे से एक घंटे तक जारी रही। वहीं, जिला मुख्यालय और शहरी क्षेत्र में शाम 4:30 बजे हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

सुबह तक तेज धूप और उमस से परेशान लोग बारिश के बाद राहत महसूस करने लगे। अचानक बदले मौसम ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। बारिश के दौरान कुछ लोग भीगने से बचते नजर आए तो वहीं युवा और बाइक सवार झूमते हुए इसका आनंद लेते दिखे।

यह भी पढ़े - Bareilly News: फर्जीवाड़े से पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्राएं करने वाली तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई, जिससे उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।

किसानों के लिए वरदान

अचानक हुई इस बारिश से किसान बेहद खुश नजर आए। उनका कहना है कि यह बरसात धान की फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी और खेतों में नमी बढ़ने से पैदावार पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.