बलिया में चेतक प्रतियोगिता : 'बजरंगी' से तेज दौड़ा 'वीर', पलक झपकते पहुंची 'बिजली रानी'

ददरी मेला में चेतक प्रतियोगिता में वीर प्रथम, बजरंगी द्वितीय और बिजलीरानी तृतीय

बलिया : ददरी मेले में नगर पालिका द्वारा सोमवार को आयोजित चेतक प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त व सीआरओ त्रिभुवन ने फीता काटने के साथ ही हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिहार प्रांत के सीवान जिले के अमोद उर्फ मुखिया का घोड़ा वीर प्रथम, यूपी के बलिया जिले के लीलारी भरौली निवासी श्रीाकांत पांडेय का बजरंगी घोड़ा द्वितीय तथा बलिया के ही जनाड़ी निवासी नेपाल पांडेय की बिजलीरानी घोड़ी तीसरे स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त, परिहन मंत्री के भाई धमेंद्र सिंह एवं नपा अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने तीनों विजेताओं को क्रमश: शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा

बता दे कि ददरी मेले में चेतक प्रतियोगिता देखने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजते-बजते ग्राउंड के चारों ओर भीड़ खचाखच भर गई। प्रतियोगिता को चार राउंड में विभाजित किया गया था। प्रत्येक राउंड में पांच-पांच घोड़ों को प्रतिभाग करना था। इस प्रकार चारों राउंड में कुल 20 घोड़ों ने प्रतिभाग किया। पहले राउंड में पांच घोड़ों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दो नंबर क्रांतिवीर घोड़ा प्रथम तथा एक नंबर राकेट घोड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद दूसरे राउंड की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भी पांच घोड़ों ने प्रतिभाग किया। इसमें सात नंबर राजू घोड़ा प्रथम तथा छह नंबर बजरंगी घोड़ा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे राउंड में पांच घोड़ों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 11 नंबर कल्लू राजा घोड़ा तथा 12 नंबर बिजली रानी घोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि चौथे राउंड में पांच घोड़ों ने प्रतिभाग किया। इसमें 16 नंबर पूर्वांचल एक्सप्रेस घोड़ा ने प्रथम तथा 17 नंबर वीर घोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन विजेताओं के बीच फाइनल मुकाबला आयोजित की गई। जिसमें बिहार प्रांत के सीवान जिले के अमोद उर्फ मुखिया का 17 नबंर घोड़ा वीर प्रथम, यूपी के बलिया जिले के लीलारी भरौली निवासी श्रीाकांत पांडेय का छह नंबर बजरंगी द्वितीय तथा बलिया के ही जनाड़ी निवासी नेपाल पांडेय की 12 नंबर घोड़ी बिजलीरानी तीसरे स्थान प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया। वही सांत्वना पुरस्कार कृष्णानंद पांडेय का कल्लू राजा, हरेराम मुखिया के राकेट एवं मो मकसूद के पूर्वांचल एक्सप्रेस को दिया गया। निर्णायक मंडल में दमदम राय, शिवशंकर मिश्र, रामनारायण यादव, गोलू सिंह व आशीष सिंह रहे। इस मौके पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम आत्रेय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट इ्ंद्रकांत द्विवेदी, ईओ सुबाष कुमार, नपा अध्यक्ष संत कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सीओ सिटी गौरव कुमार, मेला प्रभारी अमरजीत यादव, प्रमोद सिंह, राघव मिश्रा,पूर्व जिपंस पिंटू सिंह समेत हजारों की तादात में लोग एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन पप्पू पांडेय ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.