भूसा वितरण के दौरान मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोड़रहा गांव में बाढ़ राहत चौकी के पास भूसा वितरण के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। रामपुर कोड़रहा निवासी सुभाष यादव ने चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे बाढ़ राहत चौकी के पास भूसा वितरण चल रहा था। इसी दौरान धनलाल यादव, उमेश यादव, राजू यादव और राहुल यादव से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों ने गाली-गलौज करते हुए सुभाष के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े - बांसडीह में किशोर के अपहरण और मारपीट का मामला, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित की शिकायत पर दोकटी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.