बलिया में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, गंगा किनारे 284 घन मीटर बालू और ट्रैक्टर जब्त

बलिया: पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को थाना नरही क्षेत्र में कार्रवाई की। शाहपुर बभनौली से सटे गंगा नदी के तट पर 284 घनमीटर बालू जब्त किया.

बलिया: पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को थाना नरही क्षेत्र में कार्रवाई की। शाहपुर बभनौली से सटे गंगा नदी के तट पर 284 घनमीटर बालू जब्त किया. अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर लोडर को सीज करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव व सीओ वैभव पांडे व खनन अधिकारी के नेतृत्व में खनन व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव से सटे गंगा नदी के तटों पर औचक निरीक्षण किया. नरहीं थाना क्षेत्र के साहपुर बभनौली. .

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात

जिसमें 3 स्थानों पर करीब 284 घन मीटर सफेद बालू का अवैध भंडारण पाया गया. मौके से अवैध खनन में लिप्त बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का एक ट्रैक्टर लोडर पकड़ा गया। टीम ने मौके से लोडर चालक प्रदीप यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी कुल्हड़िया थाना नरहीं बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सफेद बालू व ट्रैक्टर लोडर को थाने लाया गया। इस संबंध में खनन निरीक्षक जितेश कुमार की तहरीर पर थाना नरही पर धारा 411 आईपीसी व उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 3(2) व खान एवं खनिज (विकास विनियमन) अधिनियम. 21(4) का मामला दर्ज किया गया.

साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. बताया कि इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है। जल्द ही उन लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.