लूट के दो आरोपियों के खिलाफ बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस ने फरार चल रहे लूट से संबंधित वांछित अन्नू पांडेय उर्फ अनूप बाबा (निवासी अवायां) और प्रिंस चौहान (निवासी हल्दीरामपुर मठिया) के घर सोमवार को नोटिस चस्पा कर उनके घर एवं आसपास के क्षेत्र में मुनादी कराई।

इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने तीन अक्टूबर को भींटा भुआरी गांव के मोड़ पर हल्दीरामपुर से बाइक से घर जा रहे सीएसपी संचालक विजय प्रताप यादव से तमंचे की नोक पर पिट्ठू बैग में रखा 1.52 लाख रुपए लूट लिए थे। पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन यह दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों के घर नोटिस चस्पा कर मुनादी की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े - बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.