बलिया : करंट की चपेट में आने से युवक को झपट मौत

Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा के पश्चिम टोला निवासी विश्वेवेंद्र प्रताप सिंह (40) पुत्र स्व. जयराम सिंह की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि विश्वेवेंद्र प्रताप सिंह अपने घर में विद्युत सम्बंधित कार्य कर रहे थे, तभी वह करेंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़े - गड़वार में पुलिस मुठभेड़, शातिर गौ तस्कर के पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.